Monday, September 26, 2022

मेष से मीन राशि तक राहु की महादशा का परिणाम ( कालखंड 18 वर्ष )

 मेष राशि -  मेष राशि के राहु  की दशा आने पर घर परिवार या जातक के छोटे भाई बहन से विरोध भी दे 

 दिया करती है |लेकिन  धन लाभ और सफलता भी दिया करती है |


वृष राशि -  वृष राशि के राहू  की दशा आने पर जातक को सुख व सफलता  की भी प्राप्ति होती है |ऐसा  जातक इस 

दशा मे बहुत सहनशील भी हुआ करता है |


मिथुन राशि -  मिथुन राशि के राहू की दशा आने पर जातक का साहस व सुख मे भी वृद्धि हुआ करती है |

राहू की दशा जब आरंभ होती है तो कुछ शारीरिक कष्ट या मानसिक कष्ट का होना भी स्वाभाविक होता है |


कर्क राशि -   कर्क राशि के राहू की दशा आने पर जातक को धन, मान सम्मान, मे वृद्धि हुआ करती है |



सिंह राशि -  सिंह राशि के राहू की दशा आने पर जातक को व्यवहार से सफलता दिलाया करती है |कोई कोई 

जातक तो इस दशा मे रोग से भी कष्ट पाता है |


कन्या राशि -  कन्या राशि के राहू की दशा आने पर जातक को वाणिज्य व्यापार से धन व सुख की वृद्धि हुआ 

करती है किन्तु अधिक लालच करने से हानी भी हुआ करती है | ऐसे जातक को बुरी संगत से बचना चाहिए |



तुला राशि - तुला राशि के राहू की दशा आने पर जातक धन व सुख वृद्धि जरूर होती है क्योकि मित्र राशि मे होने 

के कारण | 


वृश्चिक राशि -  वृश्चिक राशि के राहू की दशा आने पर जातक शत्रुओ के कारण रुकावट व धन हानी भी करा दिया 

अधिकतर जातक इस समय पर नीच कर्मो के कारण अपमानित भी हुआ करता है |



धनु राशि -  धनु राशि के राहू की दशा आने पर जातक को धन व मान सम्मान की वृद्धि भी हुआ करती है |



मकर राशि -  मकर राशि के राहू की दशा आने पर वात संबन्धित रोग या सिर दर्द जैसे रोग दे दिया करती है |

कभी कभी इस दशा मे आर्थिक संकट की भी वृद्धि हो जाया करती है |



कुम्भ राशि -  कुम्भ राशि के राहू की दशा आने पर जातक को धन लाभ व इच्छा पूर्ति भी हुआ करती है |ऐसा 

जातक अपने मित्रो पर भी विजय पाया करता है |


मीन राशि -  मीन राशि के राहू की दशा आने पर जातक को वाद विवाद  या रोग पीड़ा से शारीरिक व मानसिक 

कष्ट भी हुआ करता है |कभी कभी अत्यधिक खर्चो के कारण  चिंता मे भी वृद्धि हो जाया करती है |

No comments:

Post a Comment