Wednesday, October 5, 2022

मेष से मीन राशि तक गुरु की महादशा का परिणाम ( कालखंड 16 साल )

 मेष राशि -  मेष राशि के गुरु की दशा मे जातक को धन , मान ,विधा और पुत्र व स्त्री सुख की प्राप्ति हुआ 

करती है |मेष राशि मित्र मित्र राशि होने के कारण इस दशा मे मित्रो के सहयोग से सफलता भी प्राप्त कराती है |



वृष राशि -- वृष राशि का मंगल अपनी दशा मे धन की कमी व शारीरिक व मानसिक कष्ट भी दिया करती है |

क्योकि शत्रु राशि होने के कारण यहा अच्छे फल की प्राप्ति मे बहुत कमी हो जाती है |


मिथुन राशि - मिथुन राशि का गुरु अपनी दशा मे जातक को मानसिक कष्ट , धन की कमी और कभी कभी सुख मे भी 

हानि दे दिया करती  है |


कर्क राशि - कर्क राशि के गुरु की दशा जातक को धन व मान सम्मान की प्राप्ति दिया करता है  क्योकि यह गुरु 

की उच्च राशि भी है |


सिंह राशि - सिंह राशि के गुरु की दशा मे जातक को विधा , पुत्र  व उत्पत्ति जैसे कार्यो मे बहुत अधिक सफलता 

दिया करती है और जातक का धार्मिक कार्यो के प्रति अधिक रुझान किया करता है |


कन्या राशि - कन्या राशि के गुरु की दशा मे जातक को वाद विवाद या मतभेद   से कलह कलेश दे दिया करती है |


तुला राशि - तुला राशि के गुरु की दशा मे जातक को असफलता,  त्वचा रोग और बेकार की शत्रुता दे दिया करती 

है | कभी कभी जातक इस दशा मे मतिभ्रम भी हो जाया करता है |


वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के गुरु की दशा मे जातक को कर्ज़ से मुक्ति और हर प्रकार के लाभ व सुख की प्राप्ति 

करा दिया करती है |


धनु राशि - धनु राशि के गुरु की दशा मे जातक को धन तो अधिक नहीं देती पर मान पद प्रतिष्ठा बहुत ऊंची दे 

दिया करती है |

मकर राशि - मकर राशि के गुरु की दशा जातक को धन , मांम सम्मान की हानि और आर्थिक संकट बहुत अधिक दे दिया करती है |


कुम्भ राशि -  कुम्भ राशि के गुरु की दशा जातक को धन लाभ , विधा की प्राप्ति और समाज मे मान सम्मान की 

बहुत अधिक प्राप्ति करा दिया करती है |



मीन राशि -  मीन राशि के गुरु की दशा जातक को धन लाभ , विधा प्राप्ति व धार्मिक कार्य और मित्रो का सुख बहुत अधिक दे दिया करती है |

No comments:

Post a Comment