Sunday, October 16, 2022

मेष से मीन राशि तक शनि की महादशा का परिणाम ( कालखंड 19 साल )

 मेष राशि -    मेष राशि के शनि की दशा आने पर जातक को कलेश, चर्म रोग  , भाइयो से वाद विवाद और 

अलगाव और रोग दे दिया करती है |


वृष राशि -    वृष राशि के शनि की दशा आने पर जातक को कलेश और मानसिक समस्या  या वात

से संबन्धित रोग दे दिया करती है | यदि शनि पर शुभ प्रभाव  है तो सफलता और सम्मान भी दे दिया करती है |



मिथुन राशि -  मिथुन राशि के शनि की दशा आने पर जातक को कर्ज़,  शत्रु व रोग के कारण परेशानी हो जाया करती 

है | कभी कभी ऐसे जातक को  चिंता व संताप भी दे दिया करती है |


कर्क राशि -  कर्क राशि के शनि की दशा आने पर जातक को आर्थिक समस्या बहुत ज्यादा परेशान भी कर दिया 

करती है |भाइयो से वियोग और कान आँख से संबन्धित रोग भी दे दिया करती है |


सिंह राशि - सिंह राशि के शनि की दशा आने पर जातक को धन की कमी , शारीरिक कष्ट व मानसिक रोग 

दे दिया करती है |


कन्या राशि - कन्या राशि के शनि की दशा आने पर जातक को हर प्रकार का सुख व भाग्यमे वृद्धि दे देती है |


तुला राशि - तुला राशि के शनि की दशा आने पर जातक को धन की वृद्धि , सफलता , सम्मान और भोग 

सुख मे लाभ दे दिया करती है |


वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के शनि की दशा आने पर जातक को धन व सम्मान की कमी , लोभ व कृपणता 

दे दिया करती है |


धनु राशि - धनु राशि के शनि की दशा आने पर जातक को सम्मान, पद, और व्यक्तियों से प्रेम व सहयोग 

दे दिया करती है |


मकर राशि -  मकर राशि के शनि की दशा आने पर जातक को दुष्ट लोगो के कारण धन व सुख की हानि

दे दिया करती है |क्योकि शनि काल पुरुष कुंडली के अनुसार बाधकेश होने के कारण कर्म भाव मे अच्छे 

परिणाम नहीं देता है |


कुम्भ राशि - कुम्भ राशि के शनि की दशा आने पर जातक को हर प्रकार का सुख , लाभ, सम्मान और सफलता दे दिया करती है |


मीन राशि - मीन राशि के शनि की दशा आने पर जातक को सम्मान, सुख और पद प्रतिष्ठा मे वृद्धि दे दिया करती है |

No comments:

Post a Comment