Friday, January 20, 2023

मेष से मीन राशि तक बुध की महादशा का परिणाम ( कालखंड 17 साल )

 मेष से  मीन राशि तक बुध की महादशा का फल :


मेष राशि =  मेष राशि के बुध की महादशा मे धोखा , धन व मान की हानि हो जाया करती है |

कुछ ज्योतिष के विद्वानो ने मंगल व बुध के संबंध को अनिष्ट भी माना है |


वृष राशि = वृष राशि के बुध की दशा मे पत्नी, संतान और मित्रो की तरफ से कभी कभी चिंता भी दे दिया करती है |


मिथुन राशि =  मिथुन राशि के बुध की दशा मे धन लाभ  कम और कभी कभी कोई रोग या शारीरिक कष्ट भी 

दे दिया करती है |


कर्क राशि = कर्क राशि के बुध की दशा विदेश यात्रा , संगीत मे रुचि और धन लाभ मे वृद्धि कर दिया करती है |


सिंह राशि =  सिंह राशि के बुध की दशा बुद्धि व मान सम्मान मे वृद्धि करती है  और कभी कभी धन हानि 

भी कर दिया करती है |


कन्या राशि = कन्या राशि के बुध की दशा किसी साहित्य मे रुचि , लेखन व सम्पादन जैसे कार्य से लाभ व मान सम्मान भी दे देती है |


तुला राशि =  तुला राशि के बुध की दशा धन,  सफलता और मान सम्मान भी दे दिया करती है |


वृश्चिक राशि =  वृश्चिक राशि के बुध की दशा धन , मान सम्मान की हानि और व्यति को दुराचारी भी बना सख्ती है |


धनु राशि = धनु राशि के बुध की दशा राज सम्मान और नेता गिरि जैसा सुख भी दे दिया करती है |


मकर राशि =  मकर राशि के बुध की दशा धन , मान सम्मान की हानि और बुरी संगत के कारण कभी कभी 

कलंकित भी बना दिया करती है |


कुम्भ राशि = कुम्भ राशि के बुध की दशा शारीरिक व आर्थिक कष्ट भी दे दिया करती है |



मीन राशि = मीन राशि के बुध की दशा किसी भी प्रकार के विघ्न या बाधा से चिंता दे दिया करती है  क्योकि ये बुध की नीच राशि है और बुध से संबन्धित कोई भी परेशानी हो सकती है |

No comments:

Post a Comment