सूर्य का शुभ व अशुभ फल :-
(1) सूर्य का शुभ फल - वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु व मकर लग्नों मे सूर्य यदि चतुर्थ भाव मे अपनी राशि,
मित्रराशि या अपनी उच्च राशि मे है तो शुभ फल देगा । जातक स्वाभिमानी ओर सभी सुख सुविधाओ से युक्त
होता है। भूमि या जायदाद से संबन्धित कार्यो मे अच्छा लाभ उठाने वाला होता है ।
(2) सूर्य का अशुभ फल - कर्क, तुला, वृश्चिक , मेष, कुम्भ व मीन लग्न वाले जातको को सूर्य अशुभ या शुभ , अशुभ
दोनों प्रकार के प्रभाव का फल देगा । चतुर्थ भाव का सूर्य यदि नीचराशि या अपनी शत्रुराशी मे है तो मकान आदि के
सुख मे कमी करेगा , माता पिता के लिए कष्ट कारक होगा ,जातक के सभी कार्यो मे विघ्न आते ही रहते है ,और सूर्य
यदि किसी भी अशुभ ग्रह की द्रष्टि मे होगा तो वाहन से संबन्धित दुर्घटना का डर हमेशा बना रहेगा ।
No comments:
Post a Comment