यदि बुध व चंद्रमा पर , पाप ग्रहो का प्रभाव हो तो बच्चा अधिक मेहनत करने के बाद भी बहुत कम ही सीख पाता है ।
बच्चे की याददाश्त बहुत कमजोर होती है और बच्चे को नया कोई भी विषय सीखने मे बहुत ही ज्यादा ही मुश्किल
होती है ।
मंदबुद्धि जातक के ज्योतिष के अनुसार निम्न योग है --
(1) यदि कुंडली मे लग्न मे स्थित चंद्रमा पर शनि व मंगल की द्रष्टि पड़ रही है तो जातक के लिए मन्द बुद्धि योग बनता है ।
(2) यदि लग्नेश व पंचमेश दोनों ग्रह नीच राशि मे हो या किसी भी पाप ग्रह से युक्त हो तो जातक मन्द बुद्धि होता है ।
(3) यदि कुंडली मे पंचम भाव , पंचमेश , बुध व चंद्रमा पाप ग्रहो से किसी भी प्रकार से संबन्धित हो तो जातक मन्द बुद्धि होता है ।
(4) यदि कुंडली मे पंचम भाव मे ( शनि + राहू ) की युति हो और 12 वे भाव बुध हो तथा पंचमेश ग्रहो से द्रष्ट हो या
युक्त हो तो जातक की याददाश्त बहुत कमजोर होती है ।
No comments:
Post a Comment