मेष राशि - मेष राशि के राहु की दशा आने पर घर परिवार या जातक के छोटे भाई बहन से विरोध भी दे
दिया करती है |लेकिन धन लाभ और सफलता भी दिया करती है |
वृष राशि - वृष राशि के राहू की दशा आने पर जातक को सुख व सफलता की भी प्राप्ति होती है |ऐसा जातक इस
दशा मे बहुत सहनशील भी हुआ करता है |
मिथुन राशि - मिथुन राशि के राहू की दशा आने पर जातक का साहस व सुख मे भी वृद्धि हुआ करती है |
राहू की दशा जब आरंभ होती है तो कुछ शारीरिक कष्ट या मानसिक कष्ट का होना भी स्वाभाविक होता है |
कर्क राशि - कर्क राशि के राहू की दशा आने पर जातक को धन, मान सम्मान, मे वृद्धि हुआ करती है |
सिंह राशि - सिंह राशि के राहू की दशा आने पर जातक को व्यवहार से सफलता दिलाया करती है |कोई कोई
जातक तो इस दशा मे रोग से भी कष्ट पाता है |
कन्या राशि - कन्या राशि के राहू की दशा आने पर जातक को वाणिज्य व्यापार से धन व सुख की वृद्धि हुआ
करती है किन्तु अधिक लालच करने से हानी भी हुआ करती है | ऐसे जातक को बुरी संगत से बचना चाहिए |
तुला राशि - तुला राशि के राहू की दशा आने पर जातक धन व सुख वृद्धि जरूर होती है क्योकि मित्र राशि मे होने
के कारण |
वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के राहू की दशा आने पर जातक शत्रुओ के कारण रुकावट व धन हानी भी करा दिया
अधिकतर जातक इस समय पर नीच कर्मो के कारण अपमानित भी हुआ करता है |
धनु राशि - धनु राशि के राहू की दशा आने पर जातक को धन व मान सम्मान की वृद्धि भी हुआ करती है |
मकर राशि - मकर राशि के राहू की दशा आने पर वात संबन्धित रोग या सिर दर्द जैसे रोग दे दिया करती है |
कभी कभी इस दशा मे आर्थिक संकट की भी वृद्धि हो जाया करती है |
कुम्भ राशि - कुम्भ राशि के राहू की दशा आने पर जातक को धन लाभ व इच्छा पूर्ति भी हुआ करती है |ऐसा
जातक अपने मित्रो पर भी विजय पाया करता है |
मीन राशि - मीन राशि के राहू की दशा आने पर जातक को वाद विवाद या रोग पीड़ा से शारीरिक व मानसिक
कष्ट भी हुआ करता है |कभी कभी अत्यधिक खर्चो के कारण चिंता मे भी वृद्धि हो जाया करती है |