सूर्य महादशा ( 6 साल )
मेष राशि - मेष राशि का सूर्य उच्च होने के कारण जातक को मान सम्मान , धन व पद की प्राप्ति करवाता है |
यदि यही सूर्य पाप ग्रहो से पीड़ित है तो शारीरिक कष्ट , नेत्र रोग , धन हानि व कलेश भी दे सकता है |
वृष राशि - वृष राशि का सूर्य वैभव सुख , स्त्री सुख व मित्रो का सुख भी उत्तम देता है | यदि यही सूर्य पाप ग्रहो से
पीड़ित है तो दिल संबंधी रोग् और पत्नी व संतान से भी विवाद करा सकता है |
मिथुन राशि - मिथुन राशि का सूर्य काल पुरुष कुंडली मे तीसरे भाव मे स्थित होने के कारण बल , साहस व धन की
भी वृद्धि कराता है और पंचमेश होने के कारण बुद्धि का भी अच्छा समागम देता है |
कर्क राशि - कर्क राशि का सूर्य धन व सुख की भी वृद्धि कराता है और माता पिता का भी उत्तम सुख प्रदान करा
सकता है |
सिंह राशि - सिंह राशि का सूर्य धन, मान सम्मान , पद का उत्तम सुख भी देता है |ऐसा जातक समाज मे बहुत ही
उच्च कोटी का सम्मान प्राप्ति करता है |
कन्या राशि - कन्या राशि का सूर्य अपनी दशा मे जातक को विशिष्ट धार्मिक रुचि की वृद्धि भी कराता है |ऐसा
जातक तार्किक बुद्धि मे बहुत कुशल होता है |
तुला राशि - तुला राशि मे नीच का होने के कारण सूर्य अपनी दशा मे पिता , पत्नी संतान से भी अलग करा सकताहै |
या ऐसा जातक कभी कभी जीवन भर अकेला ही भटकता रहता है |
वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि का सूर्य अपनी दशा मे बल व साहस की वृद्धि तो कराता ही है साथ ही साथ किसी भी
कार्य मे निपुण भी बनाता है |यदि ये सूर्य पीड़ित अवस्था मे है तो आग से डरव हृदय रोग की संभावना भी बढ़ा देता है |
धनु राशि - धनु राशि का सूर्य अपनी दशा मे उच्च शिक्षा , धन व भाग्य वृद्धि भी देता है | गुरु की मूल त्रिकोण राशि
मे होने के कारण यही सूर्य राजा के बराबर भी सुख दे देता है |
मकर राशि - मकर राशि का सूर्य होने के कारण सेवा जैसे कर्म करने से भी बहुत अधिक लाभ पाता है |
शत्रु राशि मे होने के कारण सूर्य शारीरिक कष्ट , मानसिक कष्ट , धन व पत्नी की चिंता मे भी अधिक वृद्धि करा देता है |
कुभ राशि - कुम्भ राशि का सूर्य पद की हानि , धन्न की हानि व परिवार वालो से वाद विवाद भी करा दिया करता करता है |
मीन राशि - मीन राशि का सूर्य मित्र राशि मे होने के कारण धन व मान की प्राप्ति करा देता है और दान व
परोपकार के कार्यो मे बहुत अधिक रुचि भी बढ़ाता है |यदि यही सूर्य पीड़ित हो तो पित्त वृद्धि व ज्वर भी दे देता है |