सूर्य का शुभ व अशुभ फल ;-
सूर्य का शुभ फल - सूर्य उच्च या अपनी मित्र राशि मे होकर गुरु , बुध आदि शुभ ग्रह के साथ या दृष्टि मे हो तो
जातक बुद्धिमान , मेहनती , धर्मशास्त्र व गुप्त विधाओ को जानने वाला होता है | ऐसा जातक परोपकारी स्वभाव का
होता है | ऐसे जातक का विवाह के बाद भाग्य उदय होता है | ऐसे जातक को विदेशो या भ्रमण करने के अधिक
अवसर प्राप्त होते है |
सूर्य का अशुभ फल - सूर्य शत्रु राशि मे हो या शनि , राहू आदि पाप ग्रहो के साथ या दृष्टि संबंध बनाता है तो
जातक को अपने हर एक महत्वपूर्ण कार्य विघ्न व बाधाए पैदा होती है | ऐसे जातक को आर्थिक व पारिवारिक
उलझनों के कारण मन मे चिंता रहती है | ऐसे जातक का दांपत्य जीवन भी कलेशपूर्ण रहता है | ऐसे जातक
को आंखो मे कष्ट , गुप्त रोग या दुर्घटना आदि से कष्ट की संभावना अधिक रहती है |
No comments:
Post a Comment