ॐ श्री गणेशाय नमः
यदि किसी भी जातक की जन्म कुंडली मे लग्नेश यानि लग्न के स्वामी की महादशा चल रही है या
चलेगी तो क्या परिणाम जातक को मिल सकते है :
यदि लग्न का स्वामी बलि है तो जातक को ये दशा स्वास्थ्य और मान सम्मान की प्राप्ति भी कराती है |
ऐसे जातक के रूप रंग , स्वभाव और आत्मविश्वास मे भी निखार आता है |
और यदि ये बलि नही है तो इसकी दशा मे रोग से पीड़ित , नौकरी या व्यापार मे हानि की संभावना बढ़ जाती है |
कभी कभी तो ऐसे व्यक्ति की पहली संतान के भाग्य मे भी कमी आ जाती है |