Monday, June 29, 2020

सूर्य की शुभ व अशुभ दशा का परिणाम-

(1) सूर्य की शुभ दशा--
कभी क्रूर या कठोर कार्य ,दवाई या सरकार  के सहयोग  से   अथवा संघर्ष स्पर्धा  से धन मान  व यश देती है ।कोई कोई जातक तो वन या पर्वत मे भ्रमण  करता है ।महनती व उधोगशील होता है।

(2) सूर्य की अशुभ दशा--
 अपमान,अपयश, असफलता,स्त्री ,पुत्र व भाईयो से विवाद, अग्नि से डर, ज्वर व पित्त  जन्य कष्ट, धन हानि,आंखो मे पीडा देती है । कभी कभी तो पिता या गुरूजन का वियोग भी कष्ट देता है ।

Sunday, June 21, 2020

क्या मंगेतर या गर्लफ्रेंड अछूती है?--

 (1) लग्नेश व चंद्रमा  चर राशि मे हो।

(2) केंद्र  मे बुध,शुक्र  चंद्र्मा से दृष्ट  हो ।

(3) शुक्र  व बुध वृश्चिक राशि मे हो।

(4) लग्न मे चंद्रमा  व शनि हो या लग्न चंद्रमा  द्विस्वभाव  राशि मे हो ।

इन योगो मे यदि कोई भी योग प्रश्न  कुंडली मे बनता  है तो पहले  ही किसी अन्य पुरुष से संगम हो चुका है ।

Saturday, June 13, 2020

स्त्री गर्भवती है या नही--

गर्भ है या नही ?इस प्रश्न  का निर्णय  निम्न योगो के आधार  पर करना  चाहिए।

(1) प्रश्नकुंडली  मे लग्न और 5वे भाव मे शुभ ग्रह हो तो स्त्री गर्भवती  होती है।

(2) लग्न,पंचम और 11 वे भाव मे शुभ ग्रह हो तो भी स्त्री गर्भवती  होती है ।

(3)लग्नेश  व चन्द्रमा 5 वे भाव मे हो या फिर ये दोनो लग्न को देखते हो तो भी स्त्री गर्भवती  होती है ।

(4) पंचमेश  वक्री,नीच राशि का हो तो स्त्री गर्भवती  नही होती  है ।

Sunday, June 7, 2020

हनीमून पर कैसा माहौल रहेगा-

हनीमून  पर जाने के बाद कैसा माहौल रहेगा ऐसा प्रश्न होने पर  यदि निम्न योगो मे हसी,खुशी के साथ  समय  बितेगा ।

(1) केंद्र मे चंद्रमा  की शुभ ग्रहो से युति  हो या शुभ ग्रहो से दृष्ट हो ।

(2) लग्न मे गुरु,सप्तम मे शुक्र,और चतुर्थ मे चंद्र्मा हो ।

(3) यदि चंद्रमा  कमजोर या क्रूर ग्रहो से दृष्ट हो तो माहौल कुछ कसैला  सा हो जाता है।
 
(4) यदि चंद्रमा से मिलेजुले ग्रहो का योग हो तो  माहौल मिला जुला ही रह्ता है।

Wednesday, June 3, 2020

दशम भाव के मुख्य विषय -

दशम भाव के मुख्य विषय इस प्रकार है --

1- खेलकूद  मे सफलता ।

2- राज्य  का सुख  अधिकार प्राप्ति ।

3- उत्पादन से लाभ, सम्मान ।

4- हवाई दुर्घटना , वर्षा , तूफान ।

5- व्यापार  मे  स्थायी सफलता भी दशम भाव से ही देखी जाती है ।